Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के नव-निर्वाचित विधायक का नाम आज मीडिया रिपिर्ट्स में मंत्री पद के लिए तय माने जाने की खबरों के बाद आज क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्मा गया है। ताराचंद सारस्वत पहली बार विधायक बने है और पहली ही बार में मंत्री पद मिलने पर उनके ऊपर के संपर्कों को लेकर भी खासी चर्चा हो रही है। आज क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सारस्वत ट्रेंड पर है और अनेक सोशल साइट्स पर नजर आ रहें है। जिले में भाजपा के पास 6 विधायक है और मंत्री पद के लिए तय 16 नामों में एक नाम श्रीडूंगरगढ़ विधायक का सबसे पहले आ रहा है। इससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विधायक को अग्रिम बधाईयों का दौर भी प्रारंभ हो गया है। उनके समर्थक भी जोश में है और समर्थकों के स्टेटस में “मंत्रीजी को बधाई” ही टैग करते नजर आ रहें है। बता देवें मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भजन सरकार में 16 नामों पर शीर्ष नेतृत्व के साथ सहमति लगभग तय बताई जा रही है जिनमें डॉ किरोड़ीलाल मीणा, मदन दिलावर, जयदीप बियानी, कन्हैयालाल चौधरी, रामविलास मीणा, भैराराम चौधरी, जवाहर सिंह बेढ़म, तारांचद सारस्वत, सुरेंद्र सिंह राठौड़, गजेंद्रसिंह खींवसर, उदयलाल भड़ाना, जोराराम कुमावत, सुरेश रावत, संजय शर्मा/संदीप शर्मा शामिल है।