Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसबंर 2023। जिला पीबीएम से मोटरसाइकिल व गाड़ियां चोरी होने के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के एक युवा को चोरों ने बोलेरो गाड़ी का चुना लगा दिया। युवक ने सदर थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव इंदपालसर बास गुसाईंसर निवासी 36 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र हेमसिंह ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर की रात 10.30 बजे उसने अपनी बोलेरा गाड़ी RJ07UA2682 पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में महाराजा एमआरआई सेंटर के पास खड़ी की थी। जब सुबह 5.30 बजे उसने गाड़ी को देखा तो गाड़ी अपने स्थान पर नहीं मिली। उसने आसपास पता करने का प्रयास किया परंतु गाड़ी का कुछ पता नहीं लग पाया। उसने बताया कि गाड़ी के कागजात व अस्पताल के सभी कागजात गाड़ी के अंदर ही रखे थे जो गाड़ी के साथ ही अज्ञात चोर चुरा ले गया है। गाड़ी के अगले शीशे पर सफेद रंग से EX. ARMY लिखा है और बीच में जय भवानी लिखा हुआ है। गाड़ी के पीछले कांच पर मोबाइल नबंर 9610090679 लिखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई कोहरसिंह द्वारा की जा रही है।