Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। स्कूली छात्रा से अश्लील हरकतें करने पर बालिका पिता के साथ थाने पहुंची व आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।  सेरूणा थाना क्षेत्र में कोटासर गांव में बस स्टैंड पर रास्ता रोक कर एक स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि दुसारणा पीपासरिया गांव निवासी नाबालिग छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी उसी दौरान कोटासर निवासी बजरंग सिंह ने बस स्टैंड पर बालिका का रास्ता रोक लिया। आरोपी ने बालिका के कपड़े फाड़ दिए व अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। ढाका ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अनेक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विश्वसनिय खबरों के लिए जुडें रहे क्षेत्र के एकमात्र न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। आप अपने परिचितों, क्षेत्र के समस्त नागरिकों तक इस खबर की लिंक भेज कर स्क्रिन पर दिखने वाले वाटसएप के लोगो पर क्लिक करवा कर उन्हें भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के वाटसएप ग्रुप से जोड़ सकते है।