Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2022। बार एसोशिएसन के चुनावों में कल मतदान से पहले आज शाम बड़ा ट्विस्ट आया है और अध्यक्ष पद के लिए 6 के स्थान पर अब 3 प्रत्याशियों में सीधी टक्कर होगी। अध्यक्ष पद के तीनों प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए तहसील गली गली में प्रचार करने के लिए घुमे। आज रात तीनों उम्मीदवार जीत के लिए जोर आजमाईश में जुटें रहेंगे। अध्यक्ष पद के तीन उम्मीदवारों ने अपना समर्थन प्रत्याशी जगदीश भांमू को देने की घोषणा की है। बता देवें अब कल सुबह मैदान में जगदीश भांमू, किशन कुमार पुरोहित, भागीरथसिंह तंवर में सीधी टक्कर होगी। 6 प्रत्याशियों में तीन प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह शेखावत, पुखराज तेजी, कैलाशचंद सारस्वत ने अपना समर्थन भांमू को दिया है। तीनों प्रत्याशियों ने टाइम्स को बताया कि वे अपना समर्थन भांमू के पक्ष में देते हुए उनके लिए वोट मांग रहें है। बता देवें इन वकीलों ने ओमप्रकाश बारोटिया को सचिव बनाने के लिए भी वोट मांगे।सचिव पद के लिए मदनगोपाल स्वामी, ओमप्रकाश बारोटिया व प्रवीण पालीवाल मैदान में है। भांमू के पक्ष में हुई बैठक में एडवोकेट लेखराम चौधरी ,बाबूलाल दर्जी, साजिद खान, हरिराम ठोलिया, मांगीलाल नैन, महेंद्र सिंह मान, सत्यनारायण प्रजापत, बाबूलाल सारस्वत, राजूराम जाखड़, जगदीश प्रशाद बाना, राजीव आत्रेय, अबरार खान, किशन कुमार स्वामी, ओमप्रकाश मोहरा, बजरंग चोटिया, सुनील माली, नारायण पँवार, सुखदेव व्यास, बृजलाल बारोटिया, गणेशाराम मेघवाल, सुशील सुथार आदि मौजूद रहें। ज्ञात रहें बार एसोशिएसन श्रीडूंगरगढ़ में 98 वोट है तथा कल सुबह मतदान होगा।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विश्वसनिय खबरों के लिए जुडें रहे क्षेत्र के एकमात्र न्यूज पोर्टल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। आप अपने परिचितों, क्षेत्र के समस्त नागरिकों तक इस खबर की लिंक भेज कर स्क्रिन पर दिखने वाले वाटसएप के लोगो पर क्लिक करवा कर उन्हें भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के वाटसएप ग्रुप से जोड़ सकते है।