Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। एक 16 वर्षीय नाबालिग युवती अपने दादा के घर जाने का कह कर निकली और लौट कर घर नहीं आई। परेशान पिता ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गंव लोडेरा निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि 25 जून की शाम करीब 5.30 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी अपने दादा के घर जाने का कहकर घर से निकली थी। वह दादा के घर नहीं गई और जब देर तक वह घर नहीं लौटी तो पिता ने छानबीन शुरू की, सभी रिश्तेदारों के यहां व गांव भर उसने नाबालिग की तलाश की परंतु उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व एएसआई राजकुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है।