Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। खेत में बने पानी के कुंड में एक 25 वर्षीय युवती का शव मिलने का मामला सामने आया है।
क्षेत्र के गांव मोमासर की रोही में पुनाराम मेघवाल के खेत में बने पानी के कुंड में उनकी अविवाहित पुत्री 25 वर्षीय अनिता का शव मिला है। पुलिस को सूचना मिलने पर एएसआई भगवानाराम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कुंड से निकाल कर उपजिला अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है। एएसआई ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।