Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20210727-WA0027
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर से गायब हुआ लाडनू निवासी नूर मोहम्मद परसनेऊ के पास मिल गया है। नूर को ढूंढ़ने में सिलावट समाज के युवा सुबह से अलग अलग टीमें बना कर जुटें रहें और टाइम्स में खबर प्रकाशन के बाद एक ऑटो ड्राइवर ने इन युवाओं को बताया कि युवक को हाइवे के रास्ते जयपुर रोड की ओर जाते हुए देखा था। युवक बाइक पर हाइवे पर आगे बढ़े और परसनेऊ से 4 किलोमीटर पहले सड़क किनारे पैदल चलते नूर मोहम्मद उन्हें मिल गया। युवक उसे लौटा लाएं है तथा लाडनूं के मंजूर अख्तर, शरीफ, बीदासर से फारूक के साथ नूर को रवाना कर दिया गया है। युवक अबू साहिल, मोहम्मद सदीक, समीर इरफान, हारून अकबर सहित युवाओं का सराहनीय योगदान रहा। परिजनों व सिलावट समाज के युवाओं ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नूर मोहम्मद परसनेऊ तक पैदल चला गया, युवाओं ने उसे वापस लौटाया और परिजनों के साथ घर के लिए रवाना किया।