Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
border
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान दिल्ली में चल रहें किसान आंदोलन में लगातार अपना सक्रिय योगदान दे रहें है और आंदोलन से जुड़ रहें है। अब शाहजहांपुर बॉर्डर पर बैठे आंदोलन करते किसान श्रीडूंगरगढ़ में उपजे गेंहू की रोटी का स्वाद चखेंगे। आज अखिल भारतीय किसान सभा ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव साधासर से 101 क्विंटल गेंहू से भरा ट्रक शाहजहांपुर के लिए रवाना किया। ट्रक को सभा के जिला महासचिव कॉमरेड जेठाराम लाखुसर व कॉमरेड संतलाल पूनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र नेता मुकेश ज्याणी ने बताया कि साधासर में आयोजित किसान चौपाल में किसानों ने आंदोलन में बैठे अपने साथियों के लिए 101 क्विंटल गेंहू का सहयोग किया है। आयोजन में सभा के पदाधिकारियों ने किसानों को तीनों काले कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा साधासर के किसानों ने आंदोलन में हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के किसान मौजूद रहे।

कल इन गांवों में पहुंचेंगा किसान जनजागरण अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय किसान सभा, एसएफआई व खेत मजदूर यूनियन द्वारा तीनों कृषि कानूनों, पेट्रोल डीजल के दरों में वृद्धि सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर चलाए जाने वाले देशव्यापी जनजागरण अभियान को रविवार से प्रारम्भ किया जाएगा। अभियान का नेतृत्व विधायक गिरधारीलाल महिया करेंगे और रविवार को लिखमीसर, रिड़ी, बाना, सालासर में सभाओं का आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साधासर से सभा के पदाधिकारियों व किसानों ने 101 क्विंटल गेहूं शाहजहांपुर भेजा।