Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2026। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में शिक्षा विभाग से जुड़े जांगिड़ दंपत्ती ने अपने पिता की स्मृति में लाखों रूपए का उपयोगी सामान दिया है। राउमावि लखासर में प्रधानाचार्य गौतमसिंह जांगिड़ व उनकी पत्नी सातलेरा राउमावि शारीरिक शिक्षिका पुष्पा जांगिड़ निवासी तातीजा, झुझुनूं ने गुरूवार को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बड़ी टेबल, ऑफिसियल कुर्सी, कम्प्यूटर व एक एयरकंडीशनर भेंट दिए है। पुष्पा जांगिड़ ने बताया कि शिक्षा विभाग में ही सेवारत उनके ससुर महावीर प्रसाद जांगिड़ का करीब दो माह पूर्व देहांत हो गया। वे जीवन पर्यंत शैक्षणिक प्रगति के लिए प्रयासरत रहें। उनकी प्रेरणा से उनकी ही स्मृति में शिक्षा विभाग के ब्लॉक कार्यालय में जरूरत का उपयोगी सामान दायित्व निर्वहन की भावना के साथ समर्पित किया है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर ने फूलमाला पहना कर शॉल ओढ़ाकर जांगिड़ दंपत्ति का सम्मान करते हुए आभार जताया। पूनियां ने कार्यालय में सामान की जरूरत समझ कर सहयोगी बनने की पहल को प्रेरणीय बताया। इस मौके पर जैसलसर प्रधानाचार्य देवीसिंह सहित कार्यालय के एसीबीओ अशोक चुग, हरिसिंह, कुंभाराम, केऊमल सुथार, जितेंद्र कुमार, मामराज, राकेश सहित कार्मिक उपस्थित रहें। सभी ने जांगिड़ दंपत्ति के सेवार्थ कार्य को सराहा।