Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2026। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े विद्यार्थियों के लिए खास खबर भारती कोचिंग एंड डिफेंस एकेडमी से आई है। एकेडमी में एलडीसी व सीईटी के प्रथम बैच के उत्साहित करने वाले परिणामों के बाद कल सुबह 9 बजे “टारगेट बैच” शुरू किया जाएगा। एकेडमी के निदेशक केआर फौजी ने बताया कि टारगेट बैच में विषय विशेषज्ञों द्वारा बेहतरीन तैयारी का पूरा अवसर दिया जाएगा। जिसमें विद्यार्थियों की कक्षाओं के साथ लगातार टॉपिक वाइज टेस्ट लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एलडीसी के 10,644 पदों के लिए परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 5 जुलाई है। सेलेबस को टॉपिक दर टॉपिक कवर किया जाएगा। वहीं 10+2 व स्नातक पास के लिए आयोजित होने वाले सीईटी की परीक्षा की संपूर्ण तैयारी कोचिंग में विश्वसनीय तौर पर करवाई जा रही है। बता देवें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कोचिंग सेंटर का संचालन मुख्य बाजार में आड़सर बास के भैरूंजी मंदिर वाली गली में किया जा रहा है। एकेडमी द्वारा लाइब्रेरी, हॉस्टल सुविधा, नॉटस की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। कक्षा में एडमिशन व अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी के 8104531404 पर संपर्क कर सकते है।