Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2024। उदयतिथि में मकर संक्रांति होने के कारण क्षेत्र भर में आज खूब दान पुण्य किया गया है। अंबेडकर बस्ती में स्थित राजकीय विद्यालय में दानदाता रावतमल भंवरलाल सिंघी के सहयोग से जरूरतमंदो को कंबल वितरित किए गए। समाजसेवी तुलसीराम चोरड़िया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने समाज सेवा को व्यक्ति का सामाजिक दायित्व बताया। चौधरी ने कहा कि असहाय व जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानवता है। स्कूल के प्रधानाध्यापक सोहन गोदारा ने उपखंड अधिकारी का साफा पहनाकर स्वागत किया व सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संयोजन साहित्यकार सत्यदीप ने किया व साहित्यकार मदन सैनी, श्रीगोपाल राठी, भंवर भोजक, शुभकरण पारीक, बजरंग शर्मा, महेंद्र मालू सत्यनारायण जोशी, हीरालाल मेघवाल, सीताराम मेघवाल सहित मोहल्ले के अनेक नागरिक उपस्थित थे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंबेडकर कॉलोनी में जरूरतमंदो को कंबल का वितरण किया।

खूब बांटे तेरूंडे, किए नेगचार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राय: सभी घरों से महिलाओं ने तेरूंडे का दान किया। रजाई, कंबल से लेकर कपड़े, जरूरी सामानों में शामिल विभिन्न सामानों, खाने पीने के सामान के तेरूंडे बांटे गए। घरों में तेल जलाया गया व तिल से बनी सामग्री का दान किया गया। लोक मान्यताओं में माने जाने वाले अनेक नेगचार करते हुए परिजनों को घेवर व फिणी वितरित की गई।

पतंग का क्रेज भी आया नजर, बाजार में रही रौनक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संक्रांति पर पतंगबाजी क्षेत्र में कम ही होती है परंतु फिर भी अनेक युवाओं में पतंगबाजी का क्रेज भी नजर आया। विभिन्न छतों पर किशोर व युवा पतंग की डोर खींचते नजर आए। सिंधी कॉलोनी से महिलाओं का एक ग्रुप एक जैसी ड्रेसकोड में युवतियों व बच्चों के साथ श्रीकरणी हेरिटेज पहुंची। यहां पतंग व बड़े चरखे के साथ खूब फोटो खिचंवाए व पतंग उड़ाई। बाजार में भी संक्रांति की रौनक नजर आई। बाजार में मिठाई की दुकानों सहित दान करने के लिए लिए जाने वाले सामानों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व नागरिकों ने खूब उत्साह के साथ मनाया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी से महिलाओं का एक ग्रुप पतंग लेकर पहुंचा श्रीकरणी हेरिटेज, खूब उड़ाई पतंग, मनाई संक्रांति।

कोटासर गौशाला में 11 मण लापसी का खिलाया भंडारा, गौशालाओं में रही रौनक।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज अचंल की विभिन्न गौशालाओं में रौनक रही और श्रद्धालु गौवंश को गुड़, चारा खिलाते नजर आए। गांव कोटासर स्थित श्रीकरणी गौसेवा समिति परिसर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां 11मण लापसी भंडारा बनाकर गौवंश को खिलाया गया। गौशाला प्रागंण में ही हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की मंगलकामनाओं के साथ पूजन पूर्ण किया गया। हवन के मुख्य यजमान दानदाता चुन्नीलाल सुथार, दुलचासर हाल निवासी बीकानेर, दानदाता भागीरथ ओझा, मास्टर देवीलाल दुलचासर, अमरसिंह, हरिसिंह कोटासर, हरिसिंह भाटी ने सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया। गोपाल गौशाला सोनियासर मिठिया में  श्रद्धालुओं ने आज लापसी बनाकर गौवंश को खिलाई। यहां दिनभर गौशाला में रौनक रही व बड़ी संख्या में ग्रामीण गौशाला पहुंचे व विभिन्न प्रकार की सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में हुआ हवन पूजन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला में रही रौनक, 11 मण लापसी बनाकर गौवंश को खिलाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर मिठिया में अनेक युवाओं ने दी अपनी सेवाएं।

स्कूल में कक्ष के नवनिर्माण का भूमिपूजन किया, विद्यार्थी भोज का आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मकर संक्रांति के दिन आज गांव राजेडू में सांसद अजुर्नराम मेघवाल की अनुशंसा पर स्वीकृत कक्ष के लिए उत्साह के साथ भूमि पूजन किया गया। भाजपा बापेऊ मंडल प्रभारी रणजीत साहू ने बताया कि वित्तीय वर्ष 23-24 में सीएसआर योजना अंतर्गत राउमावि में नए कक्ष के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया और सभी विद्यार्थियों के लिए भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि बीरबल राम, एसएमसी अध्यक्ष जगदीशप्रसाद गरुवा, पंच रतनाराम खिलेरी, लूणाराम गरुवा, लूणसिंह राजपूत, हरनारायण मेघवाल, पंडित जैसाराम, किशन चौधरी, सुंदरलाल सारण व मेघराम मीणा ने भूमिपूजन में भाग लिया। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार उपाध्याय ने सांसद अजुर्नराम मेघवाल का आभार जताया। कार्यक्रम में किशन चौधरी, मेघराम मीणा, सपना मीणा, अनिता मीणा, देवीलाल गरुवा, श्रवण शर्मा, निर्मल शेखावत, माया गरूवा सहित अनेक युवाओं ने अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौजिज ग्रामीणों ने किया भूमिपूजन, स्कूल में होगा नए कक्ष का निर्माण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थी भोज का आनंद लिया सभी छात्र छात्राओं ने, मनाई मकर संक्रांति।