Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2024। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में लंबे इंतजार के बाद आखिर आज से रोडवेज की बस का संचालन प्रारंभ हो गया है। बीकानेर से मोमासर के बीच रोडवोज बस का संचालन आज सुबह हुआ। ये सूचना गांव में रविवार को आई और सोमवार सुबह 11 बजे बस बीकानेर से रवाना होकर 12 बजे श्रीडूंगरगढ़, 1 बजे आड़सर और 1.30 बजे मोमासर पहुंची। बस का उपसरपंच जुगराज संचेती की अगुवाई में ग्रामीणों ने फुलों से स्वागत किया। यही बस दोपहर 2 बजे मोमासर से रवाना होकर इसी रास्ते से शाम 5 बजे बीकानेर पहुंचेगी। ग्रामीणों ने रोडवेज बस चलाए जाने पर प्रसन्नता जताई। बता देवें विधानसभा चुनावों में भी ग्रामीणों की बड़ी शिकायत गांव में रोडवेज बस नहीं होने की थी। उपसरपंच जुगराज संचेती ने प्रसन्नता जताते हुए जिला प्रशासन का आभार जताया है। संचेती ने कहा कि अब ग्रामीणों को श्रीडूंगरगढ़ व बीकानेर तक आने जाने के लिए सुविधा मिल सकेगी। आड़सर व श्रीडूंगरगढ़ से भी आमजन की कनेक्विटी में सुधार होगा जिससे स्वास्थ्य व शिक्षा संबंधी सुविधाओं का लाभ आम ग्रामीण उठा सकेंगे।

संभागीय आयुक्त का जताया आभार, परिवहन विभाग के कार्मिकों का सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में गत 22 दिसंबर 2024 को संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया का आना हुआ। दौरा निजी था और पंचायत भवन में ग्रामीणों ने राजोरिया का स्वागत सम्मान किया। ग्रामीणों ने आयुक्त के सामने गांव में रोडवेज बस नहीं होने की बात कहते हुए बस चलाए जाने की मांग की। संभागीय आयुक्त ने उसी समय रोडवेज के विभागीय अधिकारियों से बातचीत करते हुए बस चलाए जाने का आदेश दिया। संक्रांति के मौके पर आज बस गांव में पहुंची तो ग्रामीणों ने पहली बार किसी अधिकारी द्वारा तुरंत सुनवाई करने व तुरंत काम करने की बात कहते हुए संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया का आभार जताया। इस दौरान रोडवेज के यातायात प्रबंधक मदनसिंह राजपुरोहित, सहायक यातायात निरीक्षक कुशालचंद हर्ष सहित चालक धर्मवीर, परिचालक डूंगरनाथ का फूलमाला पहना का स्वागत किया व शॉल ओढाकर सम्मान किया। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपसरपंच जुगराज संचेती ने ग्रामीणों की ओर से संभागीय आयुक्त व रोडवेज का आभार जताया। यहां विद्याधर शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, गौरीशंकर खटीक, प्रभुराम गोदारा, रामनिवास सोनी, हरिप्रसाद चोटिया, ओमप्रकाश शर्मा सहित अनेक मौजिज ग्रामीण मौजूद रहें व रोडवेज के इस कदम का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फूलों से किया गांव में पहुंची रोडवेज बस का स्वागत, उपसरपंच ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चालक परिचालक सहित परिवहन अधिकारियों का किया स्वागत सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक मौजिज ग्रामीणों ने जताया संभागीय आयुक्त का आभार।