Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
mahiya
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2020। क्षेत्रीय विधायक गिरधारी महिया जयपुर से आज शाम सीधे विधायक लोक सेवा केंन्द्र पहुंचे और क्षेत्र के शहीदों को श्रद्धाजंलि देते हुए तिरंगे को नमन किया। महिया ने आजादी के पर्व पर सभी क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वीरों के रक्त से मिली आजादी का प्रत्येक नागरिक सम्मान करें और कोरोना काल की मुश्किल घड़ी में एक दूसरे का संबल बनें। महिया ने कहा कि गिरते मानवीय मूल्यों में क्षेत्र के युवा, व संस्थाऐं नैतिक उत्थान पर ध्यान देवें जिससे श्रीडूंगरगढ का आने वाला कल सौहार्दपूर्ण व सम्मानपूर्ण जीवन की मिसाल बन सकें। विधायक ने युवाओं से किसान, गरीब, मजदूर के हितों के लिए एकजुट होने की बात कहते हुए महिलाओं का सम्मान करने की बात कही। महिया ने कहा कि हमारे क्षेत्र की बेटियां अभी भी शिक्षा, खेल के क्षेत्र में अन्य स्थानों से एक कदम निचले पायदान पर खड़ी है। क्षेत्रवासी बालिका शिक्षा पर ध्यान देवें व बेटियों को भी खेलने पढ़ने का पूरा मौका देवें। इस अवसर पर रामेश्वर बाहेती, सोम शर्मा, चुन्नीलाल टाडा, शंकरलाल पूनियां, रोहिताश सारण, संदीप चौधरी, आदूराम मेहरा, विवेक लावा, गोपी पूनियां, गौरव टाडा, प्रदीप पूनियां आदि मौजूद रहे व तिरंगे को सलामी दी। इससे पूर्व सुबह केन्द्र पर कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण भी किया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केन्द्र में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। विधायक महिया ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर नमन किया।