Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2020। कर्फ्यू क्षेत्र का निर्धारण करने में बड़ी लापरवाही सामने आई है। कालूबास के वार्ड 27 में एक महिला व एक दो वर्षीय बालक 12 अगस्त बुधवार को पॉजिटिव रिपोर्ट हुए और उसके बाद शुक्रवार को प्रशासन ने यहां कर्फ्यू लगाया। इसके बावजूद कर्फ्यू क्षेत्र के निर्धारण में लापरवाही रह गयी। वार्ड के जिस घर में पॉजिटिव रिपोर्ट हुए उस घर के दो दरवाजे है। विभाग ने पिछले दरवाजे की गली में कर्फ्यू लगा दिया परन्तु आगे के दरवाजे को खुला ही छोड़ दिया। गली के निवासियों ने बताया कि इस घर से भी लोग बाहर घूम रहें है और अभी भी घर के आगे एक बाईक खड़ी है। गली के सभी नागरिक सहित बाहरी वार्डों के नागरिक भी गली में आवाजाही कर रहें हैं। कर्फ्यू ग्रस्त नहीं होकर इलाका पॉजिटिव के बाद भी कर्फ्यू मुक्त नजर आ रहा है। वार्ड के जागरूक नागरिकों ने सचेत होते हुए प्रशासन को सूचित कर दिया है और पॉजिटिव के घर की दोनों गलियों में कर्फ्यू की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने बन्द की पिछली गली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2020। कालूबास में पॉजिटिव के घर की गली में कर्फ्यू नहीं लगाया गया।