Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान प्रदेश नायक महासभा द्वारा जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में आगामी 25 सितंबर को महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। नायक समाज द्वारा जयपुर चलो का नारा दिया गया है व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रचार प्रारंभ हो गया है। जेतासर के शंकर नायक ने बताया कि कल 10 सितंबर को सुबह 10 बजे सरदारशहर रोड पर स्थित नायक भवन में नायक समाज की बैठक रखी गई है जिसमें क्षेत्र के सक्रिय व समाज के अगुवा शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के हर गांव से नायक समाज के लोग इस महापंचायत में भाग लेंगे समाज के अगुवा व सक्रिय युवा घर घर ढाणी ढाणी जयपुर चलो का संदेश पहुंचाने में जुट गए है। समाज द्वारा सामूहिक रूप से रवाना होने की रणनीति पर भी चर्चा की जा रही है जिससे नागरिक परेशानी ना हो। महापंचायत में नायक समाज के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।