Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितम्बर 2023। एक बुजुर्ग अपने घर की बाखल में पोते-पोतियों को खिला रहा है, तभी गाड़ी भर कर उसकी बहू के पीहर पक्ष के लोग आए और बहू भी उनके साथ मिल गयी। सब ने मिलकर ससुराल के घर में जम कर गदर मचाया। यह कोई साऊथ की फिल्म का सीन नहीं बल्कि क्षेत्र के गांव आडसर पुरोहितान में हुई एक अपराध घटना का है। जिसका मुकदमा शुक्रवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आडसर पुरोहितान निवासी भीखाराम नायक ने नौ नामजद एवं अन्य 10-12 जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें भीखाराम ने पुलिस को बताया कि वह गत 7 सितम्बर की शाम पांच बजे अपने घर की बाखल में पोते-पोतियों को खिला रहा था। तभी तेज स्पीड में आकर एक पिकअप रूकी और उसमें से 20-22 जनें तेजी से उतर कर घर में घुसे एवं गाली गलौच करने लगे। आरोपी उसकी बहू पूजा के पीहर पक्ष के थे एवं बहू पूजा भी उनके साथ मिल गई व सभी ने मिल कर घर में मौजूद भीखाराम नायक, उसकी पत्नी चंदा एवं दूसरे बेटे की पत्नी के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनके घर में रखी संदुकों को तोड़कर उसमें रखे हुए पीड़ित की पत्नी व दो बेटियों के सोने-चांदी के गहनो सहित 15 हजार रूपए लूट लिए एवं उसका भी अपहरण का प्रयास किया। रास्ते मे आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और गांव के अन्य लोग पीछे दौड़े तो सड़क पर फेंक पर चले गए। आरोपी उसकी बहू पूजा को अपने साथ ले गए एवं उसका विवाह कहीं ओर कर देने की धमकी देकर गए। आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की एवं उसकी पत्नी, बहू की लज्जा भंग भी की। पुलिस ने परिवाद पर कुनपालसर निवासी लालूराम, गणेशाराम, कोजूराम, शेराराम, शंकरराम, परमादेवी व लिखमादेसर निवासी मदन, केसरदेवी, मोतीदेवी, शेराराम व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई उदयसिंह करेगें।