Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-07-09 at 6.19.38 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। विधायक गिरधारीलाल महिया आज काष्ठ कलाकृतियों के प्रतिभाशाली कलाकार सीताराम सुथार के आग्रह पर मोमासर में उनके घर पहुंचे। सुथार ने उनका अभिवादन करते हुए उन्हें अपने हाथ से बनाया हुआ राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तम्भ भेंट कर अभिनंदन किया। महिया ने आभार जताते हुए सुथार को शुभकामनाएं दी व उन्हें क्षेत्र के युवाओं के लिए प्ररेणीय बताया। इस दौरान यहां बजरंग भामूं, कानाराम सुथार, मोहन भादू, विद्याधर शर्मा, रेंवतराम खिलेरी उपस्थित रहें।

ग्रामीणों ने की ये मांगे, विधायक ने दिया आश्वासन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 12 में पेयजल समस्या के समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, वार्ड पंच पवन सैनी व बीरबल पूनियां ने जल समस्या से शीघ्र निजात दिलवाने की मांग की। सैनी ने वार्ड के घरों में भारी जल किल्लत से से हो रही परेशानी की बात बताते हुए नया टयूबवेल निर्माण करवाने की बात कही जिससे चार से पांच वार्डों में जल समस्या समाप्त हो जाएगी। महिया ने इस पर सकारात्मक कार्रवाई करने के प्रयास करने की बात कही। इसी के साथ ग्रामीणों ने जोरावरपुरा से आड़सर वाया मोमासर सड़क का नवीनीकरण करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि मोमासर की स्थिति स्टेट हाइवे व नेशनल हाइवे के बीच में स्थित है और इस सड़क का निर्माण ग्रामीणों के लिए जरूरी हो गया है जिससे गांव की कनेक्टिविटी में सुधार हो सकें। ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में स्टाफ की कमी की बात रखते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की मांग भी महिया से की। महिया ने ग्रामीणों के सभी अभियोग सुने व आश्वासन देते हुए क्षेत्र की जनता के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के प्रतिभाशाली युवा सीताराम सुथार ने अशोक स्तम्भ देकर विधायक का अभिनदंन किया।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिया से पेयजल समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।