Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-07-09 at 2.36.54 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जुलाई 2023। सरदारशहर रोड पर आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में शानदार झूलें और घरेलू सामान के उत्पादों की दुकानों पर उमड़ रही भीड़ से मेला परवान चढ़ रहा है। बड़ी संख्या में अभिभावक व परिजन बच्चों को लेकर मेला घुमने पहुंच रहें है। शनिवार शाम मेले में गणेश पूजन स्कूल एज्युकेशन वेलफेयर ऐसोसिएशन (सेवा) से जुड़े विद्यालयों के संचालकों व शिक्षाविदों ने किया। इस दौरान शिक्षाविदों ने स्वस्थ मनोरंजन के माहौल से बच्चों का मानसिक विकास मजबूत होने की बात कही। इन्होंने कहा कि कस्बे के अभिभावक अपने बच्चों को मेला दर्शन जरूर करवाएं जिससे वे सामाजिक समायोजन में भी कुशल बन सकें। इस दौरान संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल के मनोज गुंसाई, सेसोमू स्कूल प्राचार्य मनोज अग्रवाल, जयपूर पब्लिक स्कूल के कुंभाराम घिंटाला, सृजन स्कूल के प्रमोद सारस्वत, विद्यास्थली शिक्षण संस्थान के राकेश पारीक, गीतादेवी पब्लिक स्कूल के धीरज माटोलिया, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के दुर्गाप्रसाद पालीवाल, सुमित शिक्षण संस्थान के रामनिवास धायल आदि मौजूद रहे। बता देवें मेले में रियायती दरों पर घरेलू सामान, जूते चप्पल, सजावटी सामान, विभिन्न प्रकार के झूलें, बंबईया भेल के साथ अनेक प्रकार की खाने पीने की स्टालें सजाई गई है।