Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के गांव मोमासर में हो रहें शेखावाटी उत्सव में देश के जाने माने कलाकार शामिल हुए है और अपनी कला का प्रदर्शन कर रहें है। एक कलाकार ह्रदय जो उत्सव का नाम सुन कर अपने कदम रोक नहीं पाया और मोटरसाइकिल पर ही अपने गांव से 200 किलामीटर दूर मोमासर पहुंच गया। कलाकार का जज्बा ऐसा की मोमासर में प्रवेश से पहले आने वाले पेट्रोल पंप के पास बीती रात जागकर टीले पर राजस्थानी नारी की 18 फिट की कलाकृति उकेर दी। कलाकार ने बताया कि वह आमजन को राजस्थान की नारी सम्मान की परंपरा को याद दिला सम्मान की सीख देना चाहता है। ये माटी का मजदूर कलाकार झुंझुनू के भुहाना उपखंड के गांव काजला के बास का निवासी 44 वर्षीय उम्मेद जांगिड़ है। उम्मेद ने टाइम्स को बताया कि वे रेत के टीले पर या मिट्टी व लकड़ी की कलाकृतियां बनाते है। मूलतः चिनाई के कार्य से अपने परिवार का पालन करने वाले उम्मेद ने बताया कि मेरा रोजगार निर्माण कार्य में मजदूरी का है परंतु मेरा ये शौक ऐसा है कि कलाकृतियां सजाए बिना रहा नहीं जाता। उन्होंने बताया कि वे जहां भी पहुंचते है मिट्टी दिखते ही कलाकृति बनाना शुरू कर देते है। बता देवें उम्मेद ने “बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं” कलाकृति बनाकर प्रसिद्धि पाई व जल बचाओ का संदेश देते हुए मिट्टी की जलपरी बना कर सुर्खियों में आ गए थे। उन्हें अब अनेक आयोजनों व स्कूलों, कॉलेजों में कलाकृतियां बनाने के आमंत्रण मिलते है। आप भी अगर आज शाम को सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेने मोमासर जा रहें है तो राजस्थानी नारी की इस कलाकृति को जरूर देखें व नारी सम्मान का संकल्प लेवें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में प्रवेश से पूर्व पेट्रोल पंप के पास बनाई कलाकृति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उम्मेद जांगिड़ ने बनाई मिट्टी से राजस्थानी नारी, दिया सम्मान का संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उम्मेद द्वारा पूर्व में बनाई गई शानदार कलाकृतियां, शिक्षा, ज्ञान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, का संदेश देती है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उम्मेद द्वारा पूर्व में बनाई गई शानदार कलाकृतियां, शिक्षा, ज्ञान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, का संदेश देती है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार रात उम्मेद मोटरसाइकिल पर पहुंचे मोमासर व सारी रात जागकर बनाई मिट्टी की कलाकृति।