Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों सरसो सहित रबी की फसल की बुवाई शुरू हो चुकी है लेकिन बुवाई के लिए जरूरी डीएपी, यूरिया श्रीडूंगरगढ़ से गायब है। ऐसे में क्षेत्र में यूथ कांग्रेस सक्रिय हुई है और किसानों का यूरिया, डीएपी संकट दूर करवाने की मांग की है। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने इस सबन्ध में केंद्र सरकार के उर्वरक मंत्री, जिला कलेक्टर ओर कृषि विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजें है। इन पत्रों में बाना ने फसल बुवाई के समय डीएपी ओर यूरिया नही मिलने से फसलों की बुवाई प्रभावित होने और किसानों को होने वाली परेशानियों की जानकारी दी ओर शीघ्रताशीघ्र श्रीडूंगरगढ़ के किसानों का यह संकट दूर करवाने की मांग की है। बाना ने जल्द संकट दूर नही होने पर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी