Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितबंर 2021। मानसून के सक्रिय होने से क्षेत्र में हो रही बरसात से क्षेत्र की गलियों में पानी भर गया है। कस्बे सहित गांव लिखमादेसर की गलियां पानी से लबालब हो गई और नागरिक पानी निकासी की मांग कर रहें है। कस्बे में आज दिनभर बिजली की कटौती चलती रही और कामकाज बरसात के साथ बिजली के कारण प्रभावित हुआ। वहीं वार्ड 23 में लोहे के पोल पर करंट लगने से एक बेसहारा गौवंश ने प्राण गवां दिए है। विभाग के प्रति वार्डवासियों में रोष है और वार्ड के पूर्व पार्षद मूलचंद स्वामी, रामचंद्र छापोला ने बताया कि विभाग से कई बार यहां से लोहे का खंबा हटाने की मांग की जा चुकि है परन्तु विभाग में कोई सुनवाई नहीं होती है। बता देवें यहां इस खंबे पर तार नहीं है परन्तु ये सीमेंट के पोल से छूने के कारण इसमें करंट दौड़ गया व सांड का काल बन गया।
गांव बिझांसर में बिजली गिरने से गाय की मौत
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितबंर 2021। गांव बिझांसर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान मुखराम पुत्र जालूराम नैण की गाय की मौत हो गई है। आस पास के किसान मौके पर एकत्र हुए और किसान की दुधारू गाय की मौत हो जाने से उसे आर्थिक नुकसान होने पर सहायता राशि देने की मांग प्रशासन से की है।

गांव सातलेरा में बाल बाल बच गई मासूमों की जान

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में किसान रेवड़ लेकर खेत की ओर निकला तो चार बकरियां गली में खड़ें बिजली पोल की करंट के चपेट में आ गई। गांव के जागरूक युवा सहीराम भूंवाल ने जीएसएस पर सूचना देकर आपूर्ति बंद करवाई। घटना से घबराया रेवड़ मालिक की बकरियों की जान बच गई और वह खेत की ओर नहीं जाकर अपने घर लौट गया। विभाग के कार्मिक ने फाल्ट को ढूंढने का प्रयास किया वहीं गांव के युवा गौरीशंकर सारस्वत ने बताया कि गांव में तीन चार जगह बिजली के पोल करंट मार रहे हैं। जिसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने गांव की गलियों में लटकते तारों को ऊंचा करने की मांग भी विभाग से की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिंझासर में बिजली गिरने से गाय की हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 23 में लोहे के पोल में करंट आने से सांड ने गवाएं प्राण।