Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2021। क्षेत्र की कुछ खास खबरें पाठक पढ़ सकते है श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स न्यूज ब्रिफिंग में एक साथ। आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी छोटी बड़ी खबरों सहित क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, आपराधिक समाचारों से जुड़ने के लिए जुड़ें एकमात्र विश्वसनीय व प्रामाणिक मिडिया ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

ओम कालवा बने सीनियर वॉयस प्रेसिडेंट

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। योग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय योग गुरू ओम कालवा का चयन आईवाईटीए के सीनियर वॉयस प्रेसिडेंट के पद पर हुआ है। योग समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामावतार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन पथिक राष्ट्रीय महासचिव अजय वक्तारिया ने प्रदेश के योग शिक्षकों की अनुशंसा पर ओम कालवा तथा उदयपुर से किरण सोनी को सीनियर वॉयस प्रेसिडेंट पद पर नियुक्ती  करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी किया। कालवा को योग समिति के सभी पदाधिकारियों सहित उनके प्रशंसकों ने शुभकामनाएं दी।

विहिप ने ली तोलियासर में बैठक

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की संयुक्त बैठक का आयोजन माताजी मंदिर में किया गया। बैठक में विहिप के गौसेवा प्रमुख सत्यनारायण स्वामी एवं बजरंग दल के नवरत्न राजपुरोहित ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन से जुड़ने व नियमित देश सेवा, समाज सेवा के लिए समय निकालने का आह्वान किया। बैठक में राहुल, जितेन्द्र, मदनसिंह, प्रवीण, प्रभु, भैरूसिंह, सोनुसिंह, गणपत सिंह, बजरंग, श्रवण, प्रकाश सहित अनेक युवाओं ने भाग लिया।

बेसबॉल के लिए युवक व युवतियों की टीमें रवाना हुई

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से बेसबॉल खेलने के लिए बेसबॉल टीमें जयपुर रवाना हुई है। युवाओं की टीम का नेतृत्व कर रहें कैप्टन मोहन पूनिया ने बताया कि जयपुर में आयोजित जयपुर बेसबॉल लीग में श्रीडूंगरगढ़ से 2 टीमें हिस्सा लेगी जिसमें एक टीम लड़कों की वह एक टीम लड़कियों की है। लड़कियों की टीम कैप्टन रुकसाना गोरी के नेतृत्व में खेलेंगी। कराटे के राष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव टाडा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।