Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
4
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित अंचल में देर रात 11.30 बजे आई तेज धूल भरी आंधी ने लोगों को परेशान किया। आंधी के दौरान बिजली कटौती हुई और घरों में आई धूल ने महिला वर्ग को सताया। रात खाजूवाला में सवा नौ बजे व बीकानेर में ग्यारह बजे तेज आंधी आई। चक आबादियों में आंधी के बाद बरसात आई और ओले भी गिरे। बीकानेर में बरसात भी हुई व नीचले इलाकों में पानी भर गया। बता देवें बुधवार को तेज गर्मी और उमस ने भी आमजन को खूब सताया। इन दिनों गर्मी ने आमजनजीवन को प्रभावित किया है।
वहीं मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ तथा चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन, गरज चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने किसी पेड़ के नीचे शरण न लेने की सलाह भी दी है।