Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। बीकानेर तहसील की ग्राम पंचायत खारड़ा से श्रीडूंगरगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत राजेडू तक बन रही निर्माणाधीन सड़क के बीच आने वाले सभी गांवो में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए है। सड़क निर्माण का कार्य जारी है और गांव सूडसर में ग्रामीण स्वयं अपने अतिक्रमण हटा रहें है। आबादी क्षेत्र में आ रहें अतिक्रमणों को हटाने के लिए पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने गुरूवार को नोटिस जारी किया है। इस मार्ग में ग्राम पंचायत खारड़ा से आगे राजपुरा, पूनरासर, शेरूणा, सूडसर, टेऊ, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, लिखमीसर दिखणादा, राजेडू तक सड़क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। विकास अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित सड़क के मध्य बिंदू से दोनों ओर 15 फीट के रास्ते से निर्माण कार्य अथवा अन्य अस्थायी कब्जे आगामी पंद्रह दिन में कब्जाधारी हटा लेवें। यदि ये कब्जे नहीं हटाए गए तो पुलिस प्रशासन की मदद से पंचायत समिति द्वारा इन्हें हटाया जाएगा।