Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में 15 वर्षीय बच्चों के टीकाकरण के लिए शुभ समाचार है और क्षेत्र के अधिकारी व जागरूक नागरिक 15 से 18 वर्षीय युवाओं को टीकाकरण की प्रेरणा दे रहें है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गुरूवार को 41 स्थानों पर 8920 डोज लगाए जाएंगे। जिनमें 6 स्थानों पर 18 व 15 प्लस को कोविशील्ड व कावैक्सीन के टीके लगाए जाएंगे। वहीं 9 स्थानों पर 18 प्लस को कोविशील्ड तथा 26 स्थानों पर 15 प्लस को कावैक्सीन के डोज लगाएं जाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, यूपीएचसी, मोमासर, रिड़ी, बाना, गुसाईंसर बड़ा में 18 प्लस के लिए कोविशील्ड तथा 15 प्लस के लिए कावैक्सीन दी जाएगी। लाखनसर, धोलिया, शीतलनगर, अभयसिंहपुरा, केऊ, भोजास, हेमासर, नारसीसर में 18 प्लस के लिए कोविशील्ड के टीके लगाए जाएंगे। 15 प्लस कोवैक्सीन के टीके उदरासर, जेतासर, कुतांसर, धीरदेसर चोटियान, कितासर, अमृतवासी, इंदपालसर गुसाईंसर, इंदपालसर हीरावतान, इंदपालसर सांखलान, धर्मास, धनेरू, बाडेला, बरजांगसर, कुनपालसर, मिंगसरिया, सोनियासर गोदारण, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, बापेऊ, जाखासर नया, कल्याणसर नया, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, राजेडू, लखासर, झंझेऊ में लगाए जाएंगे।