Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20220105-WA0111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2021। बीकानेर में 2 जनवरी को तेजपाल गहलोत पर सरे आम हुए हमले की निंदा करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। संस्थान के श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद सिंगोदिया, अनिल पंवार, राजेश कुमार, महेश माली, हरिप्रसाद सैनी सहित अनेक जनों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि सैनी समाज में पुलिस प्रशासन के प्रति सख्त नाराजगी व रोष है। सदस्यों ने सीएम से उच्च स्तरीय तथा ईमानदार अधिकारी से मामले की जांच करवाने की मांग की है।