Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-08-22 at 8.07.16 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। एक दर्जन से अधिक गांवो में आज किसान नेता तोलाराम जाखड़ की किसान यात्रा पहुंची और हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करवाया जाएगा। हर गांव में किसानों व आम ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए गांवो की चौपालों पर गांव की समस्याओं को चिह्नित करने के लिए कमेटी गठन का प्रस्ताव लिया गया। आज यात्रा में जाखासर नया, जाखासर पुराना, राणासर, कुनपालसर, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर गोदारान, बापेऊ, राजेडू, लिखमीसर दिखनादा, लिखमीसर उतरादा, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर_नया में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जाखड़ ने बताया कि यात्रा के दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने के साथ युवाओं का खूब स्नेह मिला। जाखड़ ने कहा की कांग्रेस सरकार ने अपनी घोषणाओं के चक्कर में बिजली की जो मार मारी है उससे किसान बुरी तरह से आहत हो गए है। किसानों ने फसलें पूरी तरह खराब होने की शिकायत की है और जाखड़ ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समाधान की मांग की। अपना संस्थान के तत्वाधान में चौपाल पर पर्यावरण की चर्चा करते हुए पेड़ पौधे बांटे गए। सभा में भारतीय किसान संघ के जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्ने सिंह, तहसील अध्यक्ष बजरंग सिंह, किशनलाल, रामप्रताप, रवि, भैरा राम, अजीत सिंह साथ रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चौपाल पर लिया हर गांव में 11 सदस्यीय कमेटी का गठन करने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव अभियान के तहत लगाए पौधे।