Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
357
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2023। क्षेत्र में बिजली के लिए आखिर गांवो में आपसी टकराव के हालात बन ही गए हैं, लेकिन इन हालातों में भी प्रशासन बेसुध नजर आ रहा है और प्रशासन से सुध नहीं ली तो हालात और बिगड़ने की संभावना है। क्षेत्र में यहां गांव रिड़ी के किसानों पर दादागिरी करने का आरोप लगाते हुए धर्मास गांव के स्टैण्ड़ पर किसानों ने स्टेट हाइवे (सुजानगढ़ रोड़) को जाम कर दिया है। गांव बाड़ेला, नोसरिया, मिंग्सरिया, इंडपालसर के पांचों गांव आदि से एकत्र हुए ग्रामीण अब 30 घंटे से अधिक समय से फाल्ट नही निकाल पाने के कारण बेहद ज्यादा आक्रोशित है और किसान गांव धर्मास के स्टैंड पर सड़क को रोक कर बैठ गए हैं। इन किसानों ने बताया कि रिड़ी 132केवी जीएसएस से निकल कर बाड़ेला, नोसरिया, हथाना और हिरावतान स्थित निगम के जीएसएसों में 6 पावर ट्रांसफारमरो को सप्लाई देने वाली मुख्य 33 केवी की लाइन सोमवार शाम 5 बजे फाल्ट हो गई थी। नियमानुसार यह लाइन तुरन्त प्रभाव से शुरू होनी थी लेकिन गांव रिड़ी के लोगो ने पहले तो 33 की लाइन शिफ्ट करने की मांग पर यह फाल्ट नही निकालने दिया और बाद में खुद की सप्लाई बाधित न हो इसलिए उन्हें शट-डाउन नही लेने दे रहे। ऐसे में फसलें एकदम से जल रही है और हर एक घंटे में फसलों में नुकसान बढ़ता जा रहा है। इस सबन्ध में दिन भर विद्युत विभाग और प्रशासन के चक्कर निकालते रहे लेकिन उदासीन रवैये के कारण अब किसान मरने मारने की हद तक जाने को तैयार हो गए हैं। प्रशासन ने त्वरित संज्ञान नही लिया तो हालात बिगड़ सकते हैं।

कहां है प्रशासन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में पहले से ही बिजली संकट बेहद गंभीर है एवं ऐसे में गांवों के आपसी टकराव के हालात क्षेत्र की कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन गए है। सोमवार शाम 5 बजे से लेकर मंगलवार रात 10 बजे तक 30 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी विभाग के अधिकारी कोई हल नहीं निकाल पाए है। हालांकी विभागीय उच्चाधिारियों ने मंगलवार सुबह पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग लेकर फाल्ट दुरूस्त करने की बात कही थी लेकिन दिन भर पुरा निकलने के बाद भी नहीं हो पाने से अंधेरे में डूबे करीब 11 गांवों के किसानों, ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बढ़ रही है गाडियों की लंबी लाईनें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 30 घंटे से नहीं निकाला गया फाल्ट, किसानों में जबरदस्त आक्रोश।