Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 25 सितंबर। मोमासर में वीर तेजाजी महाराज एवं तोलियासर भैरूजी महाराज मंदिर परिसरों में धार्मिक आयोजनों के तहत भव्य जागरण हुए। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भजनों व नृत्यों की प्रस्तुतियों का दौर चला।
वीर तेजाजी महाराज मंदिर में आयोजित जागरण में अंतरराष्ट्रीय गायक कलाकार बल्लि मोहन वाड़ी मारवाड़ी, पुष्पा डोटासरा, भजन गायक बनवारी शिमला, डांसर जूली राजस्थानी, कालबेलिया डांसर सुनीता सपेरा तथा तेजा डांसर जोड़ी बेबी जांगिड़-अजय जांगिड़ ने प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन में मंदिर अध्यक्ष बनवारी घिटाला, उपाध्यक्ष मालाराम बांगड़वा, मंत्री अनाराम भाम्भू, सचिव अमराराम सिंवल, पुजारी हुकमाराम सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से लगातार ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में तेजा भक्त शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लेते है।
वहीं तोलियासर भैरूजी महाराज मंदिर में वार्षिकोत्सव के अवसर पर जागरण आयोजित हुआ। राकेश चौहान एंड पार्टी, लाडनूं तथा पूजा जांगिड़ एंड पार्टी, जयपुर ने भजनों व धार्मिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर किया। पुजारी शिवप्रसाद शर्मा ने बताया कि भैरव भक्त मंडल मोमासर एवं ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। समापन पर भोग प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस जागरण मे शामिल हुए व बाबा के जयकारे लगाए।

भैरव मंदिर मोमासर
भैरव मंदिर, मोमासर
तेजाजी मंदिर मोमासर