Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 25 सितंबर 2026। जयपुर पब्लिक स्कूल, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के 17 वर्ष छात्रा वर्ग में आदर्श स्कूल गुसाईंसर बड़ा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने गांव बनिया की टीम को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। जेपीएस में आयोजित समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जेपीएस निदेशक कुंभाराम घिंटाला सहित अतिथियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए खेल अभ्यास निरंतर करने की प्रेरणा दी। सभी अतिथियों ने जेपीएस स्कूल की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए स्कूल प्रबंधन का आभार जताया।
स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गोदारा ने बताया कि मुकाबले की पहली पारी में आदर्श स्कूल की टीम ने तीन अंक गंवाए, जबकि बनिया की टीम ने 10 अंक गंवाए। दूसरी पारी में आदर्श स्कूल की टीम ने एक पारी और दो अंकों से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम का श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर सावंतराम गोदारा ने खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वहीं बाजार में राकेश झेडू ने भी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर एवं मैनेजर मूलचंद गोदारा ने भी टीम को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही।