Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को 47 नए संक्रमित सामने आए और अब क्षेत्र में सरकारी रिकॉर्ड में करीब 250 एक्टिव केस है। आज  कोरोना टीकाकरण क्षेत्र में केवल 6 स्थानों पर है और तीन स्थानों पर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि टीकाकरण श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी व यूपीएचसी, व गांव ठुकरियासर, इन्द्रपालसर गुसाईसर, रिड़ी, माणकरासर में लगाए जाएंगे। आर्य ने कहा कि इन क्षेत्रों के जागरूक नागरिक व जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में टीकाकरण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कर टीकाकरण अधिक से अधिक करवाने के प्रयास करने चाहिए जिससे कोरोना के खिलाफ जंग में सफलता मिल सकें। आज कोरोना जांच शिविर लखासर, शेरुणा, पूनरासर में आयोजित होंगे। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना के फैलाव को देखते हुए कई संगठनों ने यहां नियमित जांच की मांग की है।