Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

मोमासर में पत्नी की हत्या के मामले में फीडबेक खबर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2021। क्षेत्र में एक चाय की बात पर पत्नी से बहस होने के बाद गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर हथौड़ा दे मारा और पत्नी की मौत हो गई। परिवार बिखर गया और बेटे ने पिता के खिलाफ माँ की हत्या का मामला थाने में दर्ज करवाया। एक पल के गुस्से ने पूरे परिवार का सुख चैन छीन लिया। घटना तहसील के गांव माेमासर में  हुई। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव माेमासर का निवासी छोटूलाल वाल्मीकि अपनी पत्नी इंद्रादेवी एवं दाे बेटाें के साथ अपने घर में रहता था। रविवार सुबह दोनों बेटे घर से बाहर थे एवं छाेटूलाल ने अपनी पत्नी काे चाय बनाने के लिए कहा। उसी समय इंद्रा के हाथ में हथौड़ी थी और वह उसे खूंटी लटका रही थी। हथौड़ी लटकाते हुए इंद्रा ने पति छाेटूलाल के चाय मांगने पर ताना दिया कि अापकाे ताे चाय के बजाए हथौड़ी देनी चाहिए। इस पर गुस्साए छाेटूराम ने इंद्रा के हाथ से हथाैड़ी छीन ली और इस छीनाझपटी में छाेटूराम के हाथ पर हथाैडी से बंधे तार से चोट भी लग गई। इस पर गुस्साए छाेटूलाल ने उसी हथौड़ी से इंद्रा के सर में वार कर दिया। इंद्रा वहीं बेहाेश हाेकर गिर गई और घटना के बाद छाेटूलाल का बेटा जाे पंचायत कार्यालय में सफाई कार्य करता है उसे पता चला ताे वह 10.30 बजे घर लाैटा एवं अपनी लहूलुहान मां काे लेकर अस्पताल लेकर गया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। बड़े बेटे घनश्याम ने अपने पिता के खिलाफ परिवाद देकर मां की हत्या करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने अाराेपी काे राउंडअप कर लिया है एवं मृतका के शव का पाेस्टमार्टम करवा कर परिजनाें काे सुपुर्द कर दिया।