Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। अणुव्रत सप्ताह का तीसरा दिन शुक्रवार सुबह ‘सांप्रदायिक सौहार्द दिवस’ के रूप में स्थानीय मालू भवन में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में उत्साह के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न सम्प्रदायों के मौजिज लोगों की भागीदारी रही। साध्वी संगीतश्री जी ने सौहार्द दिवस का भाव स्पष्ट करते हुए कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है, जब हम सब एक साथ मिल-जुलकर प्रेम और सौहार्द से रहें। साध्वी संगीतश्री जी व साध्वी डॉ परमप्रभाजी ने कहानी व गीत के माध्यम से सभी को प्रेरित करते हुए बताया कि आचार्य तुलसी, महाप्रज्ञ एवं महाश्रमण जी ने इस अवधारणा को जन जन तक पहुंचाया है। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। सौहार्द दिवस की प्रभारी अंजू पारख ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। समारोह में तेरापंथी सभा से विजयराज सेठिया, महिला मंडल से मधु झाबक तथा तेयुप के चमन श्रीमाल ने अपने विचार रखते हुए सांप्रदायिक सौहार्द के महत्व को बताया और आपस में एक दूसरे का सम्मान करने व प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनाने का संकल्प उपस्थित जनों को दिलवाया। कार्यक्रम के प्रभारी विमल भाटी ने सौहार्द का प्रारंभ प्रति व्यक्ति द्वारा स्वयं के घर से, समाज से व गांव से करने की बात कही गई। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्यामसुदंर आर्य ने सौहार्दपूर्ण समाज निर्माण पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए सभी को नशामुक्त रहकर सौहार्द का वातावरण बनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विभिन्न समाजों की सहभागिता रही। इमाम हुसैन फिक्र-ए-मिल्लत के अल्ताफ रजा तथा कृषि अधिकारी कन्हैयालाल सारस्वत ने भी विचार व्यक्त कर सांप्रदायिक एकता को मजबूती देने का संदेश दिया। सभी वक्ताओं एवं अतिथियों का स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया गया। अणुव्रत अध्यक्ष सुमति पारख, मंत्री एडवोकेट रणवीर खींची, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन केएल जैन ने किया। कार्यक्रम में अणुव्रत समिति से विशाल स्वामी, शुभकरण पारीक, मुकेश स्वामी, अशोक झाबक सहित राज सर, सैन समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी, सभी संघीय संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों सहित शहर अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अणुव्रत समिति द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस पर किया गया विशेष आयोजन, विभिन्न सप्प्रदायों के लोगों ने निभाई भागीदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साम्प्रदायिक सौहार्द, सद्भाव व प्रेम रखने का दिलवाया संकल्प।