Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2022। सर्द रात में जब ग्रामीण अपने घरों में दुबक के सो रहें होते है तो इसका फायदा चोर उठा रहें है और चोरी की वारदात को अंजाम दे रहें है। क्षेत्र के गांव मोमासर व सत्तासर में शनिवार मध्यरात्रि के बाद 3 घरों में चोर घुसे और पशुओं की चोरी की है। सत्तासर में कृषक केसराराम के घर से 2 बकरियां चुराई व भंवरलाल के घर से 4 बकरियों की चोरी कर ली। गांव मोमासर में लाछड़सर रोड पर कुटिया बना कर रहने वाले बाबा चिमनाराम मेघवाल के यहां से एक बड़ी बकरी चोर ले गए व तीन छोटी बकरियों को छोड़ गए। मोमासर चौकी इंचार्ज एएसआई रामनिवास ने मोमासर में मौका मुआयना किया व सत्तासर के लिए रवाना हुए है। सत्तासर सरपंच सुनील मलिक मौके पर पहुंच गए है। ग्रामीणों में तीन स्थानों पर बकरियों की चोरी चर्चा का विषय बन गयी है।