Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20220109-WA0040
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2022। कोरोना के संकट काल के बाद अपराध का ग्राफ लगातार ग्रोथ पर है और सर्वाधिक चोरियां बढ़ गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सत्तासर व मोमासर में बकरियां चुराने वाले चोरों ने स्विफ्ट डिजायर में गांव कुंतासर में भी वारदात को अंजाम दिया। मध्यरात्रि के बाद इन चोरों ने कुंतासर में पूसाराम नायक के घर से 2 बकरी चुराई है। एएसआई रामनिवास मामले की जांच कर रहें है व गांव लिखमादेसर में लगे कैमरे में स्विफ्ट डिजायर कैद हुई है। ग्रामीणों को अंदेशा है कि इसी कार में चोरी की गई है। इस कार में चोरों ने मोमासर से 1, सत्तासर से 4 और 2 तथा कुंतासर से 2 बकरी सहित कुल 9 बकरियां चुराई है। चारों गांवो के ग्रामीणों में सतर्कता बरतने पर चर्चाएं चल पड़ी है।