Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अप्रैल 2025। क्षेत्र के गांव जैतासर की रोही में ढ़ाणी बना कर रहने वाले दंपति में झगड़ा होने पर पति द्वारा अपनी पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किए जाने मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार परिवादी सोनादेवी वनबावरिया ने जरीए इस्तगासा अपने पति रामकिशन बनवारिया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें सोनादेवी ने पुलिस को बताया कि गत 2 अप्रैल को वह अपनी ढ़ाणी में थी एवं रात करीब 9 बजे उसका पति शराब पीकर आया एवं उसके साथ झगड़ा करते हुए मारपीट की। तो वह मारपीट से बचने के लिए ढाणी के अंदर आकर सो गई। रात करीब 12-1 बजे ढाणी में आग लगने से उसकी नींद खुली तो आग से बचने के लिए ढाणी से बाहर आई। बाहर आई तो देखा कि उसका पति बाहर खड़ा था एवं उसने उसे जबरदस्ती वापस आग में धकेलेने का प्रयास किया। वह जैसे तैसे बच कर वहां से भागी एवं अपने बच्चों को सूचना दी तो वे मौके पर आए। सबने मिल कर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन फिर भी आग में घरेलू सामान, जेवरात, 50 हजार नकदी, 20 क्विंटल मोठ-बाजरी आदि जल कर खाख हो गए। बच्चों के आने पर उसका पति मौके से भाग छुटा। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच एएसआई ग्यारसीलाल करेगें।