Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2022। आमंत्रण पत्र छप गए है, कार्ड का विधि-विधान से किया पूजन, जिले व उपखंड के अधिकारियों को निमंत्रण देने भक्त निकल चुके है, नामी भजन कलाकारों को बुलावा भेज दिया गया है, मंदिर में रूद्राभिषेक व बाबा के श्रृंगार की तैयारियां कर ली गई है, भैरव अष्टोत्तर शतनाम जप की तैयारी कर ली गई, दक्षिण भारतीय पंडितों द्वारा पंच दिवसीय हवन की तैयारियां हो रही है, 51 किलो के केक का ऑर्डर दे दिया गया है, विशाल रक्तदान के लिए युवाओं से संपर्क प्रारंभ कर दिया गया है, ये श्रद्धा व मानवता का विशाल महोत्सव तोलियासर भैरव मंदिर में आयोजित होगा। आगामी 16 नवंबर को भैरव जन्मोत्सव पर मंदिर में दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां भैरव भक्तों ने प्रारंभ कर दी है। श्रीभैरव भक्त मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा विभिन्न आयोजनों की तैयारियां की जा रही है वहीं मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी उत्सव की तैयारियां की जा रही है। मंडल सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवबंर रात्रि को नवदीप बीकानेरी व नानू एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी मंदिर प्रांगण में किया जाएगा। आज तोलियासर कांकड़ भैरव मंदिर में मंडल के देवेंद्र उपाध्याय, दीपक सेठिया, आदर्श व्यास, भैरू बोहरा, तरुण सैनी, पवन उपाध्याय, आशीष चुरा, अनिल भादानी ने आमंत्रण पत्र का पूजन करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से करवाया आमंत्रण पत्र का पूजन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो दिवसीय भैरव जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु, कांकड़ भैरव मंदिर में हुआ पूजन।