Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के छोटे से गांव भोजास के निवासी व प्रवासी गोरधनसिंह राजपुरोहित ने अपने गांव के प्रति जिम्मेदारी का ऋण चुकाते हुए गांव में जनहितार्थ हरिसिंह गोरधनसिंह राजपुरोहित समाज भवन का निर्माण करवाया है। भव्य भवन का उद्घाटन व लोकार्पण आगामी देवउठनी एकादशी 4 नवम्बर को होगा। गोरधनसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान आयोजित समारोह में संत तुलछारामजी महाराज, महामंडलेश्वर निर्मलदासजी महाराज, आसोतरा, वेदांताचार्य ध्यानारामजी महाराज का सान्निध्य रहेगा। 3 नवबंर की रात्रि को जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार छोटूसिंह रावणा बाड़मेर, ओमजी मुंडेल डिगरना, चंदनसिंह राजपुरोहित धांगड़वास अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 4 नवबंर की सुबह गांव में भव्य शोभायात्रा निकलेगी तथा भवन का उद्घाटन कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजिय किया जाएगा। गांव भोजास सहित आसपास के गांवो से भी ग्रामीण बड़ी संख्या में भाग लेंगे। भामाशाह हनुमानसिंह, बजरंगसिंह, नेमसिंह व गोरधनसिंह ने आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इस दौरान श्रीखेतेश्वर कृष्णा गौशाला भोजास व युवा विकास मंडल संस्थान एवं समस्त ग्रामवासी भोजास के सदस्य व्यवस्था संबंधी कार्य करने में जुट गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भामाशाह ने भोजास में बनाया भव्य भवन, होगा 4 नवबंर को लोकार्पण।