Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2023। होली का उत्साह व रंगो की उमंग देश से विदेश से लेकर गांव की गलियों तक छाई नजर आ रही है। निवासियों से प्रवासियों तक मनों में उल्लास भरा है और लोग होली मना रहें है। यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के राज्य जॉर्जिया राज्य में बड़ी संख्या में भारतीय रहते है। यहां स्थित भारतीय परिवारों ने गोकुल धाम मंदिर के परिसर में धूमधाम से होली मनाई है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठक व चुरू से तालुक्क रखने वाले हरीश शर्मा ने बताया कि बीकानेर, जोधपुर व श्रीडूंगरगढ़ का भी एक परिवार आयोजन में शामिल हुआ। सभी भारतीयों ने खूब गुलाल लगाई गई व हिंदी गानों पर जमकर झूमे। संयुक्त आयोजन में बच्चों सहित परिवार शामिल हुए व रंगोत्सव मनाया गया। शर्मा ने बताया कि विदेश की धरती पर अपने देश के त्योहार प्रवासी पूरे जोश व उल्लास के साथ मनाते है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप देखें प्रवासी नागरिकों ने धूमधाम से मनाई होली।

https://www.facebook.com/100063778070450/posts/640184378117492/

https://www.facebook.com/100063778070450/posts/640185208117409/

गांव उदरासर में आज हुआ शानदार आयोजन, तीन पीढ़ियों ने साझा की चंग धमाल। 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर की चंग मंडली के 70 वर्षीय बुर्जुग के साथ ताल मिलाते युवा व किशोरों का जोश देखते ही बनता है। चंग,बांसुरी की धून व पैरों में थिरकते घुंघरूं ने होली में उल्लास भर दिया है। आज दोपहर को हुए इस आयोजन में गांव के भंवरलाल गोदारा, केसरदेव सोनी, मोहनदास, सालूराम, शंकरलाल शर्मा, मुनिराम नाई, चंदुराम चौधरी, लिछ्मणराम गोदारा, श्रीराम गोदारा, जगदीश गोदारा, जगदीश स्वामी, गंगाराम, हुकमाराम, हरिराम, बांसुरी वादक सुगनाराम, मुनिराम धतरवाल, राजू जाखड़, महावीर पंचारिया, गुटराज गोदारा, नथाराम, जेठाराम, रामूराम मेघवाल आदि ने भाग लिया। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप देखें प्रवासी नागरिकों ने धूमधाम से मनाई होली।

https://www.facebook.com/100063778070450/posts/640187394783857/

गांव बिग्गा में पुष्करणा समाज बंधुओं ने देवी रायअम्बा को याद करते हुए समूज नृत्य किया। समाज के महावीर प्रसाद व्यास ने बताया कि पुष्करणा समाज रम्मत करते हुए होली पर अपनी कुलदेवी का स्मरण करता है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप बिग्गा का आयोजन देखें।

https://www.facebook.com/100063778070450/posts/640186758117254/

श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास में गौसेवा समिति ने रविवार रात बद्रीलाल बिहाणी के घर तथा आज बिग्गा बास में सुरेश मूंधड़ा के घर चंग धमाल का आयोजन किया गया। चंग के साथ धमाल गाते हुए अनेक नागरिक दोनों आयोजनों में शामिल हुए व उत्साह से झूमे।

https://www.facebook.com/100063778070450/posts/640185878117342/

हमारे क्षेत्र के गांव मोमासर में भांति भांति के स्वांग रचकर गिदंड़ का आयोजन देर रात तक हुआ। आयोजन में ग्रामीणों सहित आस पास के गांवो के ग्रामीण भी शामिल हो रहें है। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके आप मोमासर गिंदड़ का वीडियो देखें।

https://www.facebook.com/100063778070450/posts/640185498117380/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में पुष्करणा बास में खेली रम्मत, सिर पर आग रख कर किया नृत्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अमेरिका में भारतीय परिवारों ने खेली होली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स के पाठकों के लिए हरीश शर्मा ने भेजा वीडियो फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़कर आप सभी सामाजिक, आपराधिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, आर्थिक सहित खेती किसानी की समस्त खबरों से जुडें। फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।