Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000101010100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ के नेहरू पार्क में कल सुबह होली का रंग बरसे उत्सव आयोजित होगा। सामूहिक रूप से अनेक परिवार होली खेलने का लूफ्त गीत संगीत, प्रतियोगिता के साथ उठाएंगे। शहर में पहली बार होली पर ऐसा आयोजन हो रहा है जिसे लेकर संभ्रात परिवारों में उत्साह का माहौल है। युवतियां व महिलाओं की टोलियां तैयार हो गई है और बड़ी संख्या में किशोर बच्चे भी अपने माता पिता के साथ रंग बरसे में भाग लेंगे। परिजन भी सुरक्षित ढंग से मनाए जा रहें उत्सव में होली खेलने के लिए महिलाओं को भेजने की तैयारी में जुटे है। रंग बरसे का आयोजन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक होगा तथा सुरक्षित माहौल में अनेक खेलों के साथ जमकर गुलाल उड़ाई जाएगी। आयोजन के सहयोगी भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं व कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू परिवार सहित भाग लेंगे व शहरवासियों को सामूहिक रूप से होली खेलने की बधाई देंगे। हम सभी सांस्कृतिक रंगो की इस विरासत युवा पीढ़ी के साथ मनांएगे। आरजे डीके द्वारा रंग बरसे में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा नवविवाहित जोड़ों के लिए भी अनेक उपहार होंगे। आयोजन के विशेष फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किए जाएंगे। बता देंवे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा आयोजित समारोहों में जनता का अटूट विश्वास है और इस होली उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह व उल्लास नजर आ रहा है। बाजार में इंवेट की चर्चा है और अनेक लोग फोन पर अपनी जगह पंजीकृत करवा रहें है। आयोजन के विशाल स्वामी ने बताया कि प्रवेश केवल पंजीकरण के बाद ही होगा तथा महिलाओं व युवतियों के अतिरिक्त केवल कपल को ही प्रवेश दिया जाएगा।