Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2023। नाबालिग छात्रा के गायब होने के प्रकरण में जिन लोगों ने छह दिनों तक शहर की शांति व्यवस्थाएं कायम रखने में अपनी भागीदारी निभाई उन्हीं के खिलाफ पुलिस ने दंगे भड़काने के आरोप लगाते हुए झुठे मुकदमें दर्ज किए है। राजस्थान में पहली बार ही ऐसा हुआ होगा कि जो पीडित बच्ची थी उसी के माता-पिता सहित परिजनों पर मुकदमा हुआ है। श्रीडूंगरगढ़ प्रकरण में पुलिस का रवैया साफ है कि वह अपराधियों के साथ है और आमजन के खिलाफ। यह आक्रोशित आरोप बीकानेर जिले के हिंदूवादी नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को जिला पुलिस अधिक्षक से मुलाकात के दौरान लगाए। हिंदू जागरण मंच के जेठानंद व्यास की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से मुलाकात की एवं मुकदमा दर्ज करने पर रोष जताया एवं मामले में किसी प्रकार की कार्यवाई होने पर हिंदू समाज द्वारा सड़कों पर उतर कर पुलिस कार्यवाई का विरोध करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल ने जिन लोगों द्वारा शांति व्यवस्था कायम करने की जिम्मेदारी निभाई गई उन्हीं के नाम मुकदमे में लिखने से साबित हो रहा है कि पुलिस किसी दबाव में कार्य कर रही है। व्यास ने बताया कि वार्ता के दौरान एसपी ने मामले में पुलिस द्वारा अभी कोई कार्यवाई नहीं करने एवं मामले की जांच उच्च अधिकारी से करवाने का आश्वासन दिया है।