Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आंदोलनकारियों पर दंगा भड़काने का प्रयास करने, हाइवे जाम करने व राजकार्य में बाधा डालने के आरोपो में मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कस्बेवासियों में नाराजगी बेहद बढ़ गई है। मुकदमा वापसी की मांग को लेकर कस्बे के व्यापारियों की बैठक मुख्य बाजार में हुई। जिसमें विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रशासन के कदम के विरोध में अनिश्चितकालीन बंद का निर्णय लिया है। बैठक में बड़ी संख्या में कस्बे के व्यापारियों ने भाग लिया। कस्बे के व्यापारी शुक्रवार को सामूहिक रूप से बन्द कर गांधी पार्क में एकत्र होंगे और आगामी रणनीति भी सामूहिक रूप से बनायेगे। सभी ने एकस्वर में पुलिस द्वारा किये गए मामलों को दबाव में की गई कार्यवाही बताया और आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था में जुटे लोगो को ही, पीड़ित बच्ची के परिजनों को ही आरोपी बनाने पर रोष जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहें बैठक में, लिया बाजार बंद का निर्णय।