Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2024। कस्बे में एक जने को शराब के नशे में अपनी पत्नी को परेशान करना भारी पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर समझाईश का प्रयास किया परंतु जब युवक नहीं माना तो उसे 151 में गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए बताया कि कालूबास में रहने वाले पीलीबंगा निवासी बबलू पुत्र रामरख ओड ने बीती रात पत्नी से झगड़ा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की समझाईश से नहीं माना। आरोपी पुलिस को देख कर आगबबूला हो गया और पत्नी से मारपीट पर उतारू हो गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया।