Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों को जब मन मुताबिक कपड़ों की खरीददारी करनी हो, तो उन्हें विस्तृत रेंज, कलर, वैरायटी वाले बड़े शो-रूम की कमी खलती थी। परंतु अब क्षेत्रवासियों की सेवा में नया एवं शानदार विशाल कपड़ों का शो-रूम हरी कलेक्शन शुरू हो गया है। मुख्य बाजार में पुरानी प्याऊ के पास बने इस नए व भव्य शो-रूम में क्षेत्रवासियों को रेडीमेड, शूटिंग-शर्टिंग, होजरी आदि विभिन्न रेंज में उपलब्ध रहेगें। प्रोपराईटर विमल गुरनाणी ने बताया कि शो-रूम में मैन्स एवं किड्स वेयर की विस्तृत रेंज, कलर व क्वालिटी सहित स्टैंडर्ड ब्रांड सब एक छत के नीचे उपलब्ध रहेगी। अब क्षेत्रवासियों को सिले सिलाए रेडिमेट पेंट-शर्ट खरीदनें हो या चाहे शूटिंग-शर्टिंग में कपड़े लेकर सिलाई करवानी हो हरी कलेक्शन पूरे परिवार की खरीददारी के लिए क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान साबित हो रहा है। यहां सियाराम, रेमंड्स आदि प्रसिद्ध कंपनियों के ओरिजनल कपड़े एंव अनेकों ब्रांड्स के रेडिमेड कपड़े उपलब्ध करवाए जा रहें है। विवाह सीजन में एक से बढ़कर एक कपड़ों के लिए प्रतिष्ठान में सेवाएं उपलब्ध है। प्रतिष्ठान के रूपेश कुमार सिंधी, हरिश कुमार सिंधी ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सेवा में गुरनाणी परिवार लंबे समय से जुटा है एवं मालजी कटले में स्कूल ड्रेस की दुकान रूपेश गारमेंट, पुस्तकालय की दुकानों में स्थित रेडीमेड कपड़ो की हरी कलेक्शन की प्रतिष्ठित दुकानों के माध्यम से कपड़ा व्यवसाय का लंबा व पुराना अनुभव है। अब लार्ज स्केल पर यह कार्य क्षेत्रवासियों की बड़े व ब्रांडेड शो-रूम की आवश्यकता, पंसद एवं मनचाहा कपड़ा खरीदने की सुविधा के रूप में नया शो-रूम शुरू किया गया है। शो-रूम का भव्य शुभारंभ 15 अप्रैल को शुभ-मुहूर्त में घर की कन्या से फीता कटवा कर किया गया। क्षेत्रवासी उत्साह के साथ यहां खरीददारी करने के लिए परिवार के साथ पहुंच रहे है। उद्घाटन समारोह के दौरान दिन भर क्षेत्र के प्रबुद्धजन पहुंचते रहें और श्रीडूंगरगढ़ में भी स्टेण्डर्ड कपडा शो-रूम खोलने के लिए गुरनाणी परिवार की प्रशंसा की।
अक्षय तृतीया पर मिलेगी विशेष छूट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हरी कलेक्शन के विमल गुरनाणी ने बताया कि बीकानेर स्थापना दिवस एवं क्षेत्र का लोकपर्व अक्षय तृतीया इस बार 19 एवं 20 अप्रैल को पड़ रही है। इस मौके पर हरी कलेक्शन में समस्त प्रकार के कपड़ों की खरीद पर विशेष छूट दी जा रही है। शादी ब्याह-त्योहारों के इस दौर में क्षेत्रवासी अपनी पंसद के अनुसार नए कपड़े खरीदने के साथ साथ इस छूट का भी लाभ ले सकते है।