Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2026। शुक्रवार देर शाम को समाज कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश व जिलाकलेक्टर निशांत जैन सेवाधाम व सेवाकुंज पहुंचे। अधिकारियों ने सेवा भारती द्वारा संचालित दोनों छात्रावासों का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं, बच्चों के अनुशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की। अधिकारी बच्चों के साथ संध्या वंदन में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की प्रेरणा दी। दिनेश कुमार ने बच्चों को अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जिसपर आगे बढ़कर किसी भी बड़े पद तक पहुंचा जा सकता है। ओमप्रकाश ने बच्चों को जीवन में नैतिकता अपनाने व अपराध, नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी। जिलाकलेक्टर निशांत जैन ने बच्चों से परिश्रम व अनुशासन के महत्व पर चर्चा की। इस दौरान बालक बालिकाओं ने अधिकारियों से उनके काम, डिग्री व पद के बारे में प्रश्न पूछे जिनका अधिकारियों ने सस्नेह जवाब भी दिए। अधिकारियों ने कुश्ती में अव्वल रहें विद्यार्थी व कक्षाकक्षों में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समिति सदस्यों ने अधिकारियों का सम्मान किया। इस मौके पर समिति के जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, सेवा भारती के बीकानेर महानगर अध्यक्ष संतोष महाराज, संघ के विभाग प्रचारक विनायक कुमार, कुंभाराम घिंटाला, भैराराम डूडी, प्रदीप कौशिक, आशाराम पारीक, मूलचंद पालीवाल, पवन गोयतान सहित छात्रावास कार्मिक उपस्थित रहें।