Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शनिवार को आए मुख्यमंत्री ने घोषणाएं की तो ग्रामीणों ने खुशियां जताई लेकिन साथ ही यह बातें भी चली की चुनाव से पहले की घोषणाएं है लागू होने में पता नहीं कितना समय लगेगा। हालांकी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांव गुंसाईसर बड़ा में लोकार्पित पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने की घोषणा करते हुए आज ही आदेश जारी होने की बात भी की थी, और ऐसा ही हुआ है। प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा ने बताया कि सरकार एक्शन में है एवं शनिवार को ही जयपुर से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त शासन सचिव निमिषा गुप्ता द्वारा विशेष आदेश जारी कर गांव गुंसाईसर बड़ा में पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करने, गांव धीरदेसर चोटियान एवं गांव सोनियासर शिवदानसिंह में स्थित उपस्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने की प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी कर दी है। स्वीकृतियां जारी होने के बाद क्षेत्रवासियों ने खुशियां जताई है एवं मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की त्वरीत स्वीकृति पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।