Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
11
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रेल 2023। मोदी जी मन की बात नहीं काम की बात करो, ये बात सीएम अशोक गहलोत ने गांव गुसाईंसर बड़ा की सभा में कही। सीएम यहां राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लोकार्पण पर बोले रहे थे। गहलोत ने चुटकी लेते हुए कहा कि अच्छे दिन लाने वालों को आज जनता कह रही है हमारे तो पुराने दिन वापस ला दो। गहलोत ने कहा कि मैंने मोदीजी से कहा कि आप भी पूरे देश में सबके लिए समान व पूरी पेंशन देकर जनता का भला करो। सीएम ने कहा कि हमने जनहित की योजनाएं शुरू की और भाजपा ने उन्हें बंद करने का काम किया। सीएम ने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव में ध्यान रखना और उत्साहित ग्रामीणों से उन्होंने पूछा की बताओ इस बार सरकार कांग्रेस की आनी चाहिए ना, तो उपस्थित जनसमूह ने हाथ उठाकर तालियां बजाई और गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए। गहलोत ने कहा कि सबसे जरूरी है कि सरकारें शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान देवें। हमारी सरकार ने चिरंजीवी योजना में फ्री इलाज करवा कर सैंकड़ो नागरिकों को ईलाज के लिए होने वाले कर्ज से मुक्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी शहरी गांरटी रोजगार योजना चलाकर आमजन को राहत देने की बात कही वहीं मनरेगा में 125 दिन का रोजगार करने की बात कही।
गर्व है कि बेटियां आगे बढ़ रही है-सीएम, बजवाई पुरूषों से तालियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में बेटियां आगे बढ़ रही और ये देखकर गर्व होता है। उन्होंने कहा कि तीन महीनों के फ्री इंटरनेट के साथ महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे जिसमें इस रक्षाबंधन पर एक साथ 40 लाख महिलाओं को फोन देंगे। इस पर महिलाओं ने जमकर ताली बजाई तो सीएम ने सभी पुरूषों से भी ताली बजाने को कहते हुए कहा कि पुरूषवादी हमारे राजस्थान में अब महिलाओं को आगे बढ़ते देखकर आप सब भी खुश होवें, इस पर ग्रामीणों ने खूब ताली बजाई।
ये कहा नेताओं ने…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय प्रभा ओझा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन लोकार्पण समारोह में प्रभा ताई स्मृति सेवा संस्था के अध्यक्ष व प्रभा ताई के पुत्र रामकिशन ओझा का चिकित्सालय निर्माण के लिए सभी नेताओं ने आभार जताया। पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा कि ओझा ने निरोगी राजस्थान में योगदान देकर सेवा का सच्चा कार्य किया है। महाराष्ट्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाला साहेब थोराट ने कहा कि प्रभा ताई ने अपने जीवनकाल में महिलाओं के स्वास्थ्य उनके आर्थिक उत्थान के लिए काम किया और रामकिशन अपनी माता के काम को आगे बढ़ा रहें है। सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने ओझा का आभार जताया। सीएम सहित सभी नेताओं ने पीएचसी भवन व स्टाफ क्वार्टर के निर्माण की सराहना की।
सभी अतिथियों का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रभा ताई स्मृति सेवा संस्था की ओर से रामकिशन ओझा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीएम के साथ प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री बीडी कल्ला, रामेश्वरलाल डूडी, गोविंदराम मेघवाल, भंवरसिंह भाटी, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया, महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला साहब ठाकोर, गुजरात कांग्रेस नेता शक्तिसिंह गोहिल, महेंद्र गहलोत, राजेन्द्र मुंड, विप्र फाउंडेशन के संरक्षक सुशील ओझा का सम्मान किया गया।

प्रभावी मंच संचालन किया ज्योति जोशी ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस व भाजपा सहित अनेक सरकारी कार्यक्रमों को अपनी मधुर आवाज से सजाने वाली ज्योति जोशी ने गुसाईंसर बड़ा में समारोह का मंच संचालन किया। जोशी ने प्रभा ताई के जीवन के बारे में भी जनसमूह को जानकारी दी।
सीएम साब सड़क सूं आता तो घणो चोखो होतो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज बीकानेर व श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी संख्या में लोग गुसाईंसर बड़ा पहुंचे। बता देवें कालू मार्ग का निर्माण बीच में अनेक स्थानों पर छुटा हुआ है। ऐसे में लोगों ने चुटकी लेते हुए कहा कि सीएम साब हैलीकॉप्टर की बजाए गुसाईंसर बड़ा सड़क से आते तो ग्रामीणों को सड़क की राहत ओर मिल जाती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया पीएचसी का लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भवन का लोकार्पण कर निरीक्षण किया गहलोत सहित नेताओं ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम पीएचसी भवन में दो ग्रामीण महिलाओं से पूछा कि पेंशन तो मिल रही हैं ना..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम ने सभा मे आते ही सभी का अभिवादन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभा में कांग्रेस समर्थकों ने लहराए राहुल गांधी व अशोक गहलोत के पोस्टर, खूब लगाए जिंदाबाद के नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री सहित अनेक नेता उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारी लाल महिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रभा ताई को दी सीएम ने श्रद्धांजलि।