Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2025। भारत के बैंकों और वित्तीय संस्थानों में 78 हजार करोड़ रूपए बिना दावे के पड़े है। मोदी सरकार ने इसे लौटाने के लिए आपका पैसा आपका अधिकारी योजना शुरू की है। 10 दिसंबर को पीएम ने कहा कि भूली हुई संपत्ति को एक नए अवसर में बदलने का यह एक अच्छा मौका है।
ये रूपए ऐसे खाते जिनमें 10 साल से कोई लेन देन नहीं हुआ ऐसे निष्क्रिय बैंक खातों में पड़े है। करीब 14 हजार करोड़ रूपए इंश्योरेंस कंपनियों के पास है, जिन्हें लेने वाला कोई नहीं है। म्यूचुअल फंड और शेयरों में फंसा पैसा करीब 12 हजार करोड़ पड़ा है। सरकार ने अब योर मनी योर राइट योजना लॉन्च की है। पीएम ने लिंक्डइन पर पोस्ट करके लोगों से अपील की है कि वे भी इस योजना में शामिल हों। योजना के तहत कोई भी व्यक्ति पता कर सकता है कि उसके नाम पर कोई बिना क्लेम किया हुआ पैसा है या नहीं.?
ये जानकारी प्राप्त करने के लिए नागरिक ये प्रोसेस फॉलो कर ले सकते है:-
– किसी भी सर्च इंजन पर https://udgam.rbi.org.in/unclaimed-deposits सर्च करें।
– इसके बाद अपना नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और ओटीपी डालकर नया अकाउंट रजिस्टर करें।
– इसके बाद इंडिविजुअल सेक्शन में जाकर अपना नाम, बैंक का नाम, पैन, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और जन्मतिथि डालकर सर्च करें।
– सभी डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी नहीं है, लेकिन ज्यादा डॉक्यूमेंट होने पर खोया हुआ अकाउंट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
– अगर आप अपने घर परिवार के किसी सदस्य का खोया अकाउंट चेक करना चाहते है तो अकाउंट रजिस्टर करने के बाद नॉन इंडिविजुअल सेक्शन में जाकर उनका नाम, बैंक का नाम, जन्मतिथि और कुछ जरूरी डिटेल्स भरें।
– सर्च के ऑप्शन पर क्लिक कर आप उनका भी खोया हुआ अकाउंट चेक कर सकते है।
– सरकार जिन पोर्टल्स के जरिए भूला बिसरा पैसा चेक करने की सुविधा दे रही है। वहीं से इसे क्लेम भी किया जा सकता है। इसके अलावा योर मनी, योर राइट योजना के तहत देशभर के 477 जिलों में कैंप लगाए गए है। यहां पर जाकर भी अपने पैसे क्लेम करने में मदद ली जा सकती है।