Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2025। भारती करियर इंस्टीट्यूट द्वारा नीट 2026 व आईआईटी 2026 के लिए विशेष टेस्ट सीरीज प्रारंभ की जा रही है। सीरीज में 12 यूनिट टेस्ट व 12 मेजर टेस्ट करवाएं जाएंगे जिनका पैटर्न बिल्कुल रियल एग्जाम की तरह ही होगा। इंस्टीट्यूट के श्यामसुदंर स्वामी ने बताया कि टेस्ट पूर्णत नए एग्जाम पैटर्न पर आधारित होंगे और इससे विद्यार्थी की तैयारी को जबरदस्त बल मिलेगा। इस टेस्ट सीरीज से विद्यार्थी की तैयारी सुदृढ़, सटीक व संतुलित हो सकेगी। इस सीरीज की विशेषता होगी कि जो भी अंक विद्यार्थी प्राप्त करेंगे उनकी सहायता से उनको अनुमानित ऑल इंडिया रैंक भी बताई जाएगी और विद्यार्थी का कौनसा टॉपिक कमजोर है जिस पर उसे ध्यान देने की आवश्यकता है, विषय विशेषज्ञों द्वारा ये जानकारी भी विद्यार्थियों को दी जाएगी।इससे समय रहते विद्यार्थी अपनी कमियों को दूर कर सकेंगे। स्वामी ने बताया कि जो भी विद्यार्थी ऑनलाइन या सेल्फ स्टडी मॉड पर है उनको ये ऑफलाइन टेस्ट सीरीज आवश्यक रूप से जॉइन करनी चाहिए। जिससे मुख्य परीक्षा के जैसा वे अनुभव ले सकें। इस मेजर टेस्ट सीरीज के लिए संस्थान ने नाममात्र की फीस मात्र 399 रूपए रखी गई है। स्वामी ने बताया कि नीट व आईआईटी तैयारी के लिए भारती निकेतन के विषय विशेषज्ञों ने ये विशेष टेस्ट सीरीज विकसित की है। जिसका लाभ क्षेत्र के विद्यार्थी ले सकेंगे। इसके लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गए है। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए 8696626052 पर संपर्क कर सकतें है।