Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। शनिवार को ग्राम पंचायत ऊपनी, कल्याणसर नया, जाखासर व कल्याणसर पुराना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के तहत शिविरों के आयोजन संपन्न हुए। क्षेत्र में शिविरों का निरीक्षण करने आज संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा व एडीएम रामावतार कुमावत पहुंचे। मीणा ने ऊपनी व कल्याणसर नया में शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाना में जलभराव देख कर इसके निस्तारण के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ऊपनी व जाखासर के शिविरों में मीणा ने पौधारोपण कर ग्रामीणों को पौधारोपण करने व पौधों को वृक्ष बनने तक उनका पालन करने की प्रेरणा दी। वहीं एडीएम रामावतार कुमावत ने जाखासर, कल्याणसर नया व ऊपनी के शिविरों का अवलोकन किया। उन्होंने जाखासर में सभी विभागों की स्टालों पर जाकर जानकारी ली, विभागीय अधिकारियों को जनहितार्थ अधिक से अधिक कार्य करने के निर्देश दिए। सभी शिविरों में कुमावत ने ग्रामीणों से वर्षाजल संग्रहण की परंपरा को पुन: अपनाने की अपील की। कुमावत ने वर्षाजल का महत्व बताते हुए इसके संरक्षण व पेयजल के रूप में प्रयोग करना हितकर बताया। उन्होंने पशुपालकों से पशु बीमा करवाने की बात कही व गांव गुवाड़ में पौधारोपण करने व पौधों का वृक्ष बनने तक पालन करने का संकल्प लेने की बात कही। इस दौरान उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार कुलदीप मीणा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल उनके साथ रहें।
पशु चिकित्सालय निर्माण के लिए गोदारा परिवार ने दिया भूमिदान, कल्याणसर नया में शिविर संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जून 2025। ग्राम पंचायत कल्याणसर नया में शिविर में गांव के नरसीराम पुत्र हरिराम गोदारा ने ऊपनी रोड पर अपने खेत से 60*40 का प्लॉट पशु चिकित्सा के लिए भूमिदान दी। मौके पर ही राजस्व विभाग द्वारा नक्शा, प्रस्ताव संबंधी सभी कार्रवाई पूरी कर दी गई। दानदाता परिवार का प्रशासन व ग्रामीणों ने आभार जताया। वहीं शिविर में 2 खाता विभाजन, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग द्वारा 9 पेंशन का सत्यापन किया गया। कृषि विभाग द्वारा 5 मृदा स्वास्थ्य कार्ड व 3 किसानों को फव्वारा अनुदान स्वीकृति दी गई। पोषण कीट का वितरण, पौधारोपण के आयोजन हुए। शिविर का निरीक्षण करने संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा व एडीएम रामावतार कुमावत पहुंचे। अधिकारियों ने सभी विभागों को शिविरों में आमजन हितार्थ कार्य करने के निर्देश दिए। शिविर में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार कुलदीप मीणा, विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल, शिविर प्रभारी आसाराम, ग्राम विकास अधिकारी नवलसिंह शेखावत, सरपंच श्रीमती जेठी देवी, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम, आईदान गोदारा, रामलाल गोदारा, सुरजाराम गोदारा, श्रीराम गोदारा, कानाराम गोदारा, बाबूलाल गोदारा, खियाराम गोदारा, सांवरमल गोदारा, पशुधन सहायक कांता, एएनएम रजनीश, कृषि पर्यवेक्षक श्रवण कुमार उपस्थित रहें। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भागीदारी निभाई।

कल्याणसर नया शिविर में खेत का रास्ता मौके पर ही खुलवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुमावत ने ग्राम पंचायत कल्याणसर नया में निरीक्षण के दौरान खेत का रास्ता बंद होने संबंधी परिवाद प्राप्त होने पर मौके पर मौजूद पटवारी को रास्ते का मौका निरीक्षण कर खुलवाकर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वन विभाग को शिविर में पौधों का वितरण मौके पर करवाने के निर्देश प्रदान किए गए। परिवादी द्वारा 11 केवी लाइन के ढीले तारों की शिकायत पर श्री कुमावत ने विद्युत विभाग के उपखण्ड स्तरीय अधिकारी को आज ही ढीले तारों को कसवा कर रिपोर्ट करने व परिवाद का निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए गए।

जाखासर शिविर में पीएचईडी से हेल्पर बैठा था, उपखंड स्तरीय अधिकारी को किया नोटिस जारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत ने जाखासर में शिविर निरीक्षण के दौरान पीएचईडी विभाग से हेल्पर के अतिरिक्त अन्य कोई अधिकारी उपस्थित न होने को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधीक्षण अभियंता को संबंधित अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन ने कहा कि शिविर में सभी संबंधित विभाग के उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें। ग्रामीणों द्वारा ग्राम में बरसाती पानी के इकट्ठा होने की शिकायत पर कुमावत ने ग्राम पंचायत को निर्देशित किया कि आज ही पानी निकासी सुनिश्चित की जावे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती उमा मित्तल, बीडीओ मनोज धायल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।